Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होली पर गंगा में डूबे तीन लोगों के शव बरामद
  • देहरादून

होली पर गंगा में डूबे तीन लोगों के शव बरामद

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
Dead body.jpg

ऋषिकेश। सात दिन पहले होली पर्व पर गंगा में स्नान के दौरान डूबे तीन लोगों के शव एसडीआरएफ की डीप डाईविंग टीम ने बरामद कर लिए हैं। परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद शवों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पंचनामा भर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक आठ मार्च को डीआईटी देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र आदित्य राज (22) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और उत्कर्ष (22) निवासी आगरा, यूपी मुनिकीरेती क्षेत्र में नमामि गंगे घाट पर गंगा में नहाते हुए बह गए थे। इसके अलावा लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना वाटर फॉल के पास गंगा में मुरादाबाद, यूपी निवासी 32 वर्षीय शोभित यादव भी डूब गया था। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि तीनों की तलाश के लिए उनकी टीम लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
बुधवार को टीम ने आदित्य राज और शोभित यादव का शव नाव घाट से बरामद किया गया। जबकि, उत्कर्ष का शव तपोवन में गंगा में उतराता मिला। शवों को मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस के सुपुर्द किया गया है। तीनों की शिनाख्त उनके परिजनों ने की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
Next: नकल विरोधी कानून के समर्थन में रैली निकाली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.