Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सुरंग निर्माण के लिए की जा रही ब्लॉस्टिंग बंद न करने पर भड़के लोग
  • पौड़ी

सुरंग निर्माण के लिए की जा रही ब्लॉस्टिंग बंद न करने पर भड़के लोग

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। जीआईटीआई मैदान से होकर जाने वाली रेलवे सुरंग निर्माण में किए जा रहे भारी विस्फोटकों से परेशान लोगों ने सोमवार को सुरंग निर्माण स्थल में जाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रशासन व कंपनी के अधिकारी उन्हें झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रहे हैं। कहा अंतिम चेतावनी के रूप में यदि ब्लॉस्टिंग पर रोक नहीं लगी तो उन्हें स्थायी रूप से सुरंग के सामने धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने को विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन व कंपनी के अधिकारियों की होगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय युवा अभिनव भंडारी, अमित धनाई, बसंती जोशी, सुधा तिवारी, शोभित जोशी आदि ने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रशासन की ओर से उन्हें सर्वे टीम की रिपोर्ट न आने तक विस्फोट न करने दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद कंपनी की ओर से भारी विस्फोटों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। जिससे उनके आवासीय भवनों की दीवारें और गहरी होती जा रही हैं। साथ ही मकानों के हिलने से वह कच्चे पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से लोगों को हर बार गुमराह किया जा रहा है। जिससे लोगों में रोष पनपता जा रहा है। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसएसआई संतोष पैथवाल के समक्ष भी लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कंपनी प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाने की मांग की। कहा यदि कंपनी व प्रशासन का यही रवैया रहा तो उन्हें अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने लोगों को विस्फोटों से हुए नुकसान का मुआवजा देने में भी कंपनी द्वारा कोताही बरते जाने पर भी आक्रोश व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलवायु परिर्वतन परियोजना में किया निरीक्षण
Next: गंगनहर में डूबे युवक का शव आसफनगर झाल से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.