Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बी०एस०एन०एल० कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भेजा प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

बी०एस०एन०एल० कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भेजा प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
IMG-20201022-WA0016

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्थित बी०एस०एन०एल० कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरण के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमित जोशी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने आये आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा स्थित बी०एस०एन०एल० कार्यालय के हल्द्वानी स्थानांतरित किये जाने से पहाड़ी क्षेत्र के निवासियों को संचार सम्बंधी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पहले से ही पहाड़ में संचार व्यवस्थाएं बदहाल है। अब सरकार के इस निर्णय से और दिक्कतें आएंगी। जो कार्य उपभोक्ताओं के अल्मोड़ा स्थित महाप्रबन्धक कार्यालय से होते थे उन सभी कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को 100 किलोमीटर दूर हल्द्वानी जाना पड़ेगा। अल्मोड़ा समेत सभी पहाड़ी जिलों के टावर अल्मोड़ा कार्यालय से संचालित किये जाते थे। इनके साथ ही 230 टू जी, 185 थ्री जी और 34 फोर जी टावर का रखरखाव समेत संचालन अल्मोड़ा कार्यालय से किया जाता था। अब क्योंकि संचालन का सारा कार्य अब हल्द्वानी से किया जायेगा, इसमें नेटवर्क में खराबी होने पर लोगों को हल्द्वानी संपर्क करना पड़ेगा। पहले संचार नीतियों के लिए चार पहाड़ी जिलों के लिए अलग से बजट आवंटित किया जाता था पर अब माना जा रहा है कि एक महाप्रबन्धक के अधीन होने पर बजट में भी कटौती सम्भव है। इसके साथ-साथ उक्त निर्णय से बी०एस०एन०एल० अल्मोड़ा के कई कर्मचारियों को भी परेशानियां झेलनी पड़ेगी।

अमित जोशी एवं अन्य आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में प्रधानमंत्री से बी०एस०एन०एल० कार्यालय अल्मोड़ा में ही रहने देने की मांग की है और कहा कि आम आदमी पार्टी उक्त प्रकरण का पुरजोर विरोध करेगी। ज्ञापन देने वालों में नन्दन लाल साह, एस आर बेग, प्रकाश चंद्र कांडपाल, आनन्द सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह भाकुनी, दीप चंद्र लोहनी, दानिश कुरैशी, विनीत किशोर, नवीन चन्द्र आर्या, फैजल खान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाली मजदूरों को बुलाने की मांग को व्यापार मंडल, व्यवसाइयों ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
Next: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 16.11.22_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.