Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हिट हुआ बिहार की गायिका मैथिली ठाकुर ने जब गाया कुमाऊँनी पारम्परिक निमंत्रण गीत
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

हिट हुआ बिहार की गायिका मैथिली ठाकुर ने जब गाया कुमाऊँनी पारम्परिक निमंत्रण गीत

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
unnamed

वैसे तो हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण है, लेकिन अनेकता में एकता ही हमारे देश की पहचान है। रीमिक्स पॉप फ्यूज़न आदि संगीत में प्रयोग होते रहते हैं लेकिन जब कोई शास्त्रीय संगीत गायक किसी प्रान्त/परंपरा विशेष के गाने गाता है तो रस भर जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब बिहार की शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर ने कुमाऊँ के विवाह कार्यक्रम का निमंत्रण गीत सुआ रे सुआ बनखंडी सुआ गाया। सुआल पथाई कुमाऊनी विवाह परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। सुआल पथाई का कार्यक्रम विवाह से एक या तीन अथवा पांच दिन पहले वर व कन्या दोनों के घर पे होता है। सुआल पथाई की इस परम्परा में आटे से बने सुआल और लड्डू बनाये जाते हैं। कन्या और वर पक्ष दोनों इसे एक दूसरे को भेजते भी हैं। सुआल पथाई के समय परिवार की सुहागन स्त्रियां पिछौड़ा ओढ़ती हैं इस दौरान महिलायें पारम्परिक परिधान पहनती हैं और गीत के साथ सुआल पथाई की परम्परा को पूर्ण करती हैं। सुआल पथाई के गीतों में शुभ कार्य की सूचना के साथ लोगों को निमंत्रण देने की बात को कहा जाता है। मैथिली ने जिस अंदाज में यह गाना गाया है वह एहसास ही नहीं होने देती की वह कुमाऊँनी संस्कृति से नहीं हैं। उनका गाया सुआ रे सुआ बनखंडी सुआ उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में कुमाऊँनी, संगीत प्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया है।

आप भी सुनें

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब उत्तराखंड के इस युवा का लगा एक करोड़ का जैकपॉट, MPL से बदल गई किस्मत
Next: नेपाली मजदूरों को बुलाने की मांग को व्यापार मंडल, व्यवसाइयों ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 14 जुलाई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 13 जुलाई

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.