Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में 15 मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी फूलदेई यात्रा
  • पौड़ी

श्रीनगर में 15 मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी फूलदेई यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। फूलदेई संचालक समिति श्रीनगर की ओर से 15 मार्च को श्रीनगर में फूलदेई यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चे सहित रंगकर्मी, संस्कृति कर्मी और महिलाएं बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई घोघा माता की डोलियां, ढोल-दमाऊं, मशकबीन आदि वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को आदिति स्मृति न्यास में आयोजित बैठक में फूलदेई समिति के अध्यक्ष अनूप बहुगुणा ने बताया कि गढ़वाल की विलुप्त होती लोक संस्कृति के संरक्षण एवं इसे भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। रंगकर्मी विरेंद्र रतूड़ी ने कहा कि 15 मार्च को प्रातः 6 बजे नागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फूलदेई यात्रा शुरू होगी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी। बच्चों के द्वारा नगर क्षेत्र में घरों व प्रतिष्ठानों की देहरियों पर फूल भी डाले जाएंगे। कहा कि इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। रतूड़ी ने कहा कि स्व. लोकेश बलूनी की स्मृति में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100, 1500 और 1000 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। साथ ही व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट नरेश नौटियाल की माता स्व. चेतना देवी की स्मृति में लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिता और स्व. तिलक मोहन पुण्डीर की स्मृति में विद्यालय स्तर की जूनियर, सीनियर और प्राइमरी वर्ग में चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। इस वर्ष समिति द्वारा स्वाणी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें शोभा यात्रा में परापंरिक वेशभूषा में तैयार बच्चों से ही विजेताओं को चुना जाएगा। कहा कि प्रतियोगिता बैशाखी तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर गिरीश पैन्यूली, पूजा गौतम, डा. सुधीर जोशी, नरेश नौटियाल, प्रमिला भंडारी, शैलेश मलासी, विनित पोस्ती, मुकेश काला, दुर्गेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभियान में हटाए गए फड़ व्यापारी बेमियादी धरने पर बैठे
Next: कांग्रेसी बोले झूठ बोल टिहरी की जनता को बरगलाया जा रहा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.