Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अभियान में हटाए गए फड़ व्यापारी बेमियादी धरने पर बैठे
  • ऊधम सिंह नगर

अभियान में हटाए गए फड़ व्यापारी बेमियादी धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 12/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। शुक्रवार को नेशनल हाईवे 87 पर डीडी चौक से मंडी तक अतिक्रमण हटाए जाने के बाद यहां से हटाए गए फड़ व्यापारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन ने जी-20 की आड़ में बिना उनके पुनर्वास की व्यवस्था किए उनको हटा दिया है। उन्होंने कहा कि फड़ व्यापारी दशकों से इस स्थान पर व्यापार करते आ रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई से 50 से अधिक परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से हाईवे से थोड़ा अंदर व्यापारियों को जगह देने की मांग की है। मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी है। जी-20 में पहुंच रहे मेहमानों के रामनगर जाने के लिए रुद्रपुर से प्रस्तावित मार्ग में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडी चौक से मंडी तक अतिक्रमण के दायरे में आ रहे 50 से अधिक फड़ और दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस बीच मेयर रामपाल सिंह ने फड़ व्यापारियों की पैरवी करते हुए अतिक्रमण अभियान को रोकने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने मेयर की भी नहीं सुनी और अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहा। शनिवार को फड़ व्यापारी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान फड़ व्यापारियों ने कहा कि कुछ समय पूर्व प्रशासन ने उन्हें होली के बाद फड़ों को हटाने को कहा था। होली के बाद फड़ों के हटाए नहीं जाने पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी दशकों से इस क्षेत्र में व्यापार करके अपना घर चला रहे हैं। दशकों से व्यापारियों ने अपनी इसी स्थान में पहचान बनाई है। अन्य स्थानों में भेजने से व्यापारियों का कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशासन से फड़ व्यापारियों को हाईवे से थोड़ा दूर जगह देने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान फड़ व्यापारी हरि सिंह, विक्की गांधी, हीरा लाल, रोहित कुमार, सोनू प्रजापति, शकील अहमद, फरदीन खान, गोपाल बाबू, विजय चौपड़ा, दिनेश कुमार, जलील अहमद, प्रवीन कुमार, महेश सागर समेत कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी दस्तावेज बनाने पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Next: श्रीनगर में 15 मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी फूलदेई यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.