Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपहरण, दुराचार व पॉक्सो ऐक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
  • देहरादून

अपहरण, दुराचार व पॉक्सो ऐक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
default featured image

विकासनगर। चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बीते वर्ष 12 नवंबर माह में लापता हुई युवती के पिता ने राजस्व पुलिस जाडी को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर दिया है। जिस पर राजस्व पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। 25 नवंबर को जिलाधिकारी देहरादून ने मुकदमे को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया। जिसके बाद कालसी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण, दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। चकराता तहसील के एक गांव के ग्रामीण ने बीते वर्ष 12 नवंबर को अपनी नाबालिग सत्रह वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। तब राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसे जिलाधिकारी देहरादून ने कालसी रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया। मामले की जांच एसआई हेमा बिष्ट को सौंपी गयी। शुक्रवार दस मार्च को एसआई हेमा बिष्ट व उनकी टीम ने आरोपी दीवान उर्फ ध्यानू पुत्र को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं व पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसआई हेमा बिष्ट ने बताया कि युवती का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराये जा रहे हैं। बताया कि दर्ज बयानों के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जी-20: जानकी पुल को चमकाने का कार्य शुरू
Next: जीवाणुरोधी छोटे अणु की खोज का दावा

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.