Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जी-20: जानकी पुल को चमकाने का कार्य शुरू
  • देहरादून

जी-20: जानकी पुल को चमकाने का कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 11/03/2023
default featured image

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में आगामी मई और जून में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मुनिकीरेती क्षेत्र में जानकी पुल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जी-20 कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए जानकी पुल से होकर गुजरेंगे। मई और जून में लक्ष्मणझूला स्वर्गाश्रम में जी-20 कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी स्थान की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कार्यक्रम में शामिल कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों के स्वर्गाश्रम पहुंचने का रूट इंद्रमणि बडोनी चौक से ढालवाला वाया भद्रकाली चौक से मुनिकीरेती जानकी पुल निर्धारित किया गया है। जी-20 की तैयारियां अब क्षेत्र में नजर आने लगी हैं। मुनिकीरेती क्षेत्र में जानकी पुल को चमकाने का कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था लोनिवि नरेंद्रनगर खंड की ओर से पुल की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए सहायक अभियंता गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि जानकी पुल के सौंदर्यीकरण और अन्य मरम्मत कार्य के लिए शासन स्तर से 20 लाख का बजट अवमुक्त किया गया है। इसके तहत कार्य किए जा रहे हैं। बताया कि 30 अप्रैल तक सभी इंतजाम हर हाल में पूरे करने हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्महत्या के इरादे से पहुंचे व्यक्ति को बचाया
Next: अपहरण, दुराचार व पॉक्सो ऐक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.