Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम पहुंची बर्फ हटाने वाली मजदूरों की टीम
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम पहुंची बर्फ हटाने वाली मजदूरों की टीम

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने वाली टीम केदारनाथ धाम तक पहुंच गई है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक घोड़े खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। अब यात्रा के लिए बुनियादी और जरूरी सामान केदारनाथ धाम पहुंचाया जाने लगा है। हालांकि दूसरे चरण में डीडीएमए की टीम पैदल मार्ग को 15 फीट आवाजाही के लिए तैयार करेगा। केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अभी 6 फीट रास्ता तैयार हो गया है जबकि आने वाले कुछ दिन में 15 फीट रास्ता साफ किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लोनिवि डीडीएमए की टीम ने 20 फरवरी से पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। बर्फ हटाने वाली टीम को करीब एक महीना होने को है ऐसे में टीम विषम चुनौतियों का सामना करते हुए केदारनाथ धाम पहुंच गई है। डीडीएमए के ईई प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने में 50 मजदूरों का दल बर्फ साफ करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंच गया है। दूसरे चरण में 15 फीट रास्ता पूरी तरह आवाजाही के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में घोड़े खच्चरों से सामान भी ले जाना शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईवे जाम करने वालों पर हो सकती है पुलिस कार्रवाई
Next: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने दी जान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.