Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी ने किया किशोरी गृह, शिशु सदन का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी ने किया किशोरी गृह, शिशु सदन का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 24/07/2020
IMG-20200723-WA0016

अल्मोड़ा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप पंत और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज शैल स्थित वन स्टाप सेन्टर और बख स्थित किशोरी गृह व शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शैल स्थित वन स्टाप सेन्टर में पहुॅचकर जानकारी प्राप्त की। वहाॅ पर किचन व रहने के कमरों आदि का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने वहा पर साफ-सफाई व व्यवस्थाओं की प्रंशसा की और कहा कि अच्छी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि यहा आने वाली पीड़ित महिलाओं को अच्छा वातावरण दिया जाय जिससे वह यहाॅ से जाकर अच्छा महसूस करें। न्यायाधीश ने वन स्टाप सेन्टर प्रभारी व काउसंलर से कई जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने बख स्थित किशोरी सदन की बालिकाओं से मुलाकात की और दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। वहाॅ पर भी उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लिविंग रूम, रसाईघर सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने रसोईघर में एक्जास्ट फैन व सभी कमरो मंे पेंट करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है इस दौरान कमरो में सीलन न आये इसका ध्यान रखें।
इस दौरान बच्चों द्वारा बनाये गये एैपण व पेन्टिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पेन्टिग व अन्य प्रतियोगितायें करायी जायेंगी। भ्रमण के दौरान उन्होंने शिशु सदन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व अन्य जानकारिया ली। उन्होंने बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिये। छोटे बच्चों की समुचित देखभाल करने के निर्देश अधीक्षिका व स्टाफ को दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, तहसीलदार संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश चैहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, विद्या कर्नाटक, प्रमिला साह, बलिका गृह की अधिक्षिका माया पाण्डे, कविता बिष्ट, अभिलाषा तिवारी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापार मंडल ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान
Next: एसएसपी पी०एन०मीणा ने हरी झंडी दिखाकर इंटरसेप्टर को किया रवाना, अल्मोड़ा शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगी लगाम, यहाँ जानें खूबियां

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.