Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं, 2021 में ही होगा हरिद्वार में कुम्भ पर्व
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति

किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं, 2021 में ही होगा हरिद्वार में कुम्भ पर्व

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
rns featured image new

कुम्भ में 12वर्ष होना कोई आवश्यक नही है बल्कि बृहस्पति का कुम्भ राशि में तथा सूर्य का मेष राशि में संक्रमण जरूरी

हरिद्वार। 2021 में होने वाले कुम्भ पर्व को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियॉं पैदा की जा रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार 2022 के स्थान पर हरिद्वार कुम्भ 2021 में हो रहा है। इस सम्बन्ध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरि गिरि महाराज ने बताया कि वास्तविकता तो यह है कि हरिद्वार कुम्भ का योग देवताओं के गुरू बृहस्पति के कुम्भ राशि में संक्रमण करने पर बनता है। सामान्यत: माना जाता है कि बृहस्पति एक राशि में एक वर्ष रहता है और बारह वर्ष में घूमकर पुन: उसी राशि में पहुचता है। परन्तु वास्तविकता यह है कि बृहस्पति 4332.5दिनों या 11वर्ष 11महीने और 27दिनों में बारह राशियों की परिक्रमा पूरी करता है। इस तरह बारह वर्षो में 50.5 दिन कम हो जाते है और यह कभी कभी बढ़ते-बढ़ते सातवें और आठवें कुम्भ के बीच एक वर्ष के लगभग हो जाती है। इसलिए हर आठवां कुम्भ 11वर्ष बाद होता है। श्रीमहंत हरिगिरि के अनुसार हम पिछले 1000वर्षो का इतिहास देखे तो इन 1000 वर्ष में 85 कुम्भ हो चुके है। कुम्भ का मुख्य स्नान बृहस्पति सूर्य तथा चन्द्रमा की युति के चलते मेष संक्रान्ति को ही होते है। यहां यह भी विशेष है कि सूर्य यानि मेष संक्रान्ति वर्तमान में प्राय: 14 अप्रैल को होती है,परन्तु 1000 वर्ष पूर्व यह 1अप्रैल को हुयी थी। फिर 1108 में 2 अप्रैल को रही। इसमें यह भी विशेष है कि 1 से 14 अप्रैल तक सभी तारीखों में कुम्भ स्नान हुए, लेकिन 11 अप्रैल को कुम्भ स्नान कभी नही हुआ। उल्लेखनीय है कुम्भ में 12 वर्ष होना कोई आवश्यक नही है बल्कि बृहस्पति का कुम्भ राशि में तथा सूर्य का मेष राशि में संक्रमण जरूरी है। इसी अमृत योग में कुम्भ स्नान की सनातन परम्परा है। पिछले एक हजार वर्षो की परम्परा देखी जाए तो इससे पूर्व 1760, 1885, 1938 के कुम्भ पर्व 11वें वर्ष में हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किट्टी के नाम पर लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Next: 200 मीटर खाई में गिरी मैक्स, महिला की मौत

Related Post

rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 14 जुलाई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 13 जुलाई

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.