Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किट्टी के नाम पर लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
  • देहरादून

किट्टी के नाम पर लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
rns featured image new

देहरादून। पुलिस ने पिछले महीने कई किट्टी संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन देहरादून में किट्टी कमेटी के नाम पर ठगी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना डालनवाला क्षेत्र की निवासी महिला के साथ किट्टी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का है। आरोपी पहले भी किट्टी कमेटी में ठगी करने के आरोप में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर है। थाना डालनवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। ईसी रोड निवासी कल्पना सैनी ने शिकायत दर्ज कराई की वे इंटीरियर डिजाइनर का काम करती हैं। साल 2016 में कल्पना सैनी बेदी क्रिएशंस के संचालक पूजा बेदी और उसके पति अमित बेदी से मिली थी। कल्पना की पूजा बेदी से पहली मुलाकात क्रॉस मॉल स्थित प्रतिष्ठान में हुई थी। मुलाकात के दौरान प्रतिष्ठान में कई महिलाएं मौजूद थी. पूजा बेदी ने कल्पना को किट्टी का प्लान समझाया ओर मोटे मुनाफे का लालच दिया। कल्पना सैनी ने झांसे में आकर पूजा बेदी को कमेटी में 8 लाख 87 हजार रुपये दे दिए। पूजा बेदी ने अक्टूबर 2018 में यह रकम डेढ़ गुनी होने का लालच दिया था। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कल्पना को रकम नहीं मिली। कई बार कल्पना ने अपनी रकम मांगी तो पूजा बेदी ने चेक दिया, लेकिन चेक को बैंक में लगाने के बाद चेक बाउंस हो गया। उसके बाद कल्पना द्वारा अपनी रकम मांगे जाने पर घमकी मिलने लगी। थाना डालनवाला प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीडि़ता कल्पना सैनी की तहरीर के आधार पर बेदी दम्पति के खिलाफ धोखाधड़ी और इनामी चिट फंड परिचालन के अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी भीषण त्रासदी को हुए 29 साल पूरे, जख्म अभी भी हरे
Next: किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं, 2021 में ही होगा हरिद्वार में कुम्भ पर्व

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.