Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गैरसैंण बजट सत्र व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली बैठक
  • चमोली

गैरसैंण बजट सत्र व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

चमोली। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों को लेकर मेजबान चमोली प्रशासन संसाधनों को तैयार रखने और स्थलीय व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को गैरसैण भराड़ीसैंण में सभी नोडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सत्र की व्यवस्थाओं के लिए नामित सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबन्द करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी एवं अधिकारियों के आवास, हेलीपैड एवं बेरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया। गैरसैंण में 13 से 18 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र होना तय है। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवास, भोजन, पेयजल, विद्युत, वाहन, साफ सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाए। सत्र के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बजट सत्र सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किसी भी दशा में ना किया जायेगा। इसके लिए जिला अधिकारी ने विशेष निर्देश दिए । बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर बेरिकेडिंग, वाच टावर, बैरियर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा बलों के लिए आवास, भोजन आदि समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा। जल निगम को विधानसभा के सभी आवासों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पेयजल टैंकर की समुचित व्यवस्था सहित हैलीपेड एवं सड़क पर पानी का छिड़काव करने को कहा। सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए ऊर्जा निगम को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का भी पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दूर संचार विभाग को विधानसभा भवन, सचिवालय, वीआईपी आवास, मीडिया सेल आदि प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई एवं नेटवर्क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। गौचर, भराड़ीसैंण, सलियाना बैंड स्थित हैलीपैडों में फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस, सेफहाउस, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं की जाए। गौचर, कर्णप्रयाग, सिमली एवं गैरसैंण स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ डीजल व पेटोल रिजर्व में रखने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। सत्र के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था हेतु परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, एसडीएम कमलेश मेहता, तहसीलदार सुरेन्द्र देव आदि सहित भोजन, आवास, पेयजल, विद्युत, सफाई, वाहन आदि व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल, प्रभारी एवं सहायक अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनिज भंडारण पर रोक लगाने की मांग
Next: सुरक्षा के चलते होलिका दहन वाले स्थानों की सूची बनाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.