Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन किया जा सकेगा आरएलवीडी और एसवीडीएस सिस्टम से कटे चालान का भुगतान
  • देहरादून

ऑनलाइन किया जा सकेगा आरएलवीडी और एसवीडीएस सिस्टम से कटे चालान का भुगतान

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
rns featured image new

देहरादून। इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट के तहत शहर में स्थापित आरएलवीडी और एसवीडीएस सिस्टम से कटे चालान का भुगतान अब ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसका सबसे अधिक फायदा अन्य राज्यों के उन वाहन चालकों को होगा, जिनका देहरादून से गुजरते वक्त यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान कट गया है। ऐसे लोग अब घर बैठे भुगतान कर सकते हैं। चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए सोमवार को पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक से एमओयू साइन किया। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि वर्तमान में यातायात पुलिस की ओर से मैनुअल रूप से वाहन स्वामी का नाम पता ज्ञात कर उस पते पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। उसके बाद ही वाहन चालक को चालान की जानकारी हो पाती है। इसके बाद भी उसे भुगतान के लिए ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय तक आना पड़ता है। ऐसी स्थिति में दूर-दराज प्रदेशों के वाहन चालकों के लिए इन चालानों के भुगतान का ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध न होने से प्राय: असमंजस की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए आधुनिकीरण के तहत चालानों के भुगतान के लिए यातायात पुलिस की ओर से अलग से नई बेवसाइट dehraduntrafficpolice.uk.gov.in विकसित करवाई गई। जिसमें वाहन चालकों के लिए भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए डीआइजी व भारतीय स्टेट बैंक एजीएम गगन कुमार के बीच एमओयू साइन किया गया। इस तरह देहरादून शहर में आइटीएमएस सिस्टम से प्रतिदिन हो रहे रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड के चालानों की वाहन स्वामियों को एसएमएस से सूचना उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही भुगतान की प्रक्रिया का लिंक भी एसएमएस से मिल जाएगा, जिसका प्रयोग करते हुए वाहन चालक घर बैठे भुगतान कर सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी समारोह में दो सौ लोगों की अनुमति की मांग की
Next: पीएफ के 4 करोड़ वापस लाने की तैयारी में जीएमवीएन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.