Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, मूल्य वृद्धि वापस लेने की रखी मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, मूल्य वृद्धि वापस लेने की रखी मांग

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
IMG-20230302-WA0008

अल्मोड़ा। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस एवं व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करने के खिलाफ महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में काँग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूँककर जताया विरोध प्रदर्शन और देश के प्रधानमंत्री से जनहित में अविलम्ब रसोई गैस मूल्य वृद्धि वापस लेने की पुरजोर माँग की।
कार्यक्रम में महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि देश की जनता पहले से ही बढ़ी मँहगाई की मार सह रही हैं। आम बाजार में रसोई से लेकिन दैनिक उपभोग की हर वस्तु के मूल्य आसमान छू रहे हैं, आम जनता का महंगाई से हाल बेहाल हैं। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पहले से बढ़ी मँहगाई पर घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेन्डर में मूल्य वृद्धि करके आग में घी डालने का कृत्य किया है। जिसे जनहित में अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, देश के प्रधानमंत्री को अविलम्ब रसोई गैस वृद्धि को वापस लेना चाहिए।
जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करके मोदी सरकार ने आम जनता पर दोहरी मार डाल दी है। घर की रसोई से लेकर होटल रेस्टोरेंट एवं छोटे कारोबारी के रोजगार पर भी बड़ा असर पडे़गा जिसकी सीधी मँहगाई की मार आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ना बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।
काँग्रेस नेत्री जया जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात देशवासियों को सुनाते हैं। अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी महिलाओं की दिल की बात सुनकर तत्काल घरेलू रसोई एवं व्यवसायिक सिलेन्डर की मूल्य वृद्धि को महिलाओं के हित में वापस लें।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, सरस्वती रोडिया, कमला कार्की, लीला जोशी, पूनम आर्या, उमा कोरंगा, आशा थापा, हेमा तिवारी, अनीता कन्नोजिया, रमा लोहनी, कंचन जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा देवी, माया गैडा़, धीरा तिवारी, ज्योति बिष्ट, तारा भण्डारी, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, अमन अंसारी, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, विपुल कार्की, गजेन्द्र फर्त्याल, ललित सतवाल, सभासद सचिन आर्या, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धीरेन्द्र गैलाकोटी, एन डी पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, हरीश भट्ट, सुनील सिंह, पूर्व महासचिव छात्रसंघ नवीन कनवाल, दीपेश काण्डपाल, देव सिंह चौहान, अशोक ग्वासाकोटी, गोविन्द प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, नवाज खान, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलायें एवं काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाक सेवकों ने मांगों को लेकर दिया धरना
Next: खनन सामग्री की ओवर लोडिंग में कोतवाली पुलिस ने 21 डंपर किए सीज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.