Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिव्यांगों को दया नहीं प्रोत्साहन की जरूरत: हरक सिंह रावत
  • देहरादून

दिव्यांगों को दया नहीं प्रोत्साहन की जरूरत: हरक सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि असहाय व्यक्ति की सेवा करना और सहारा बनना मानव का कर्तव्य है। दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यागों को दया की नहीं, प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। सोमवार को जयराम आश्रम में आयोजित रोटरी क्लब के तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण दिव्यांग शिविर में अंतिम दिन पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने शिविर में दिव्यांगों को चश्मे, कान की मशीन, ट्राई साइकिल वितरित कीं और दिव्यांगों के कृत्रिम अंग भेंट किए। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि शिविर दिव्यागों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने दिव्यांगजनों को भी हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि उस स्थिति में कोई भी बाधा उन्हें सफलता पाने से नहीं रोक सकती। समाज सेवी संस्थाओं को आगे आने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि शिविर में करीब 100 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण दिए गए हैं। मौके पर क्लब सचिव विशाल तायल, डॉ. रवि कौशल, संजीव कुमार शर्मा, सरदार बलवंत सिंह डंग, मीनू डंग, संजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, अजय गर्ग, जितेंद्र बर्तवाल, राजीव गर्ग, गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप ने पुतला फूंककर किया केंद्र सरकार व सीबीआई के खिलाफ प्रदर्शन
Next: सिडकुल की कंपनी में कॉपर चोरी में एक धरा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.