Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

सीएम धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

RNS INDIA NEWS 26/02/2023
15-

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में अपील की है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। यह वोकल फॉर लोकल की दिशा में एक अच्छा प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से हमारे स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित बागेश्वर जनपद के  लोक गायक  पूरन सिंह राठौर का प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेख किया। दिव्यांग होने के बावजूद भी उनके द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं, उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यदि मन में कुछ करने का जोश हो तो विषम परिस्थितियों में भी सब कुछ संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम सबके लिए प्रेरणादाई होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों के बारे में भी लोगों को जानकारी मिलती है, इससे अन्य लोग भी विशिष्ट कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती मालाराज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी श्रीमती सोना सजवाण, विधायक टिहरी  किशोर उपाध्याय, धनोल्टी  प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग  विनोद कंडारी, घनसाली  शक्तिलाल शाह, प्रदेश महामंत्री भाजपा  आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा  राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार श्रमती सुनीता देवी, चंबा श्रीमती शिवानी बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी  मनीष कुमार उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस सचिवालय के बर्खास्त 228 कर्मचारियों की पैरवी को हरिद्वार पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी
Next: चोरी की कार के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.