Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि कस्बे से अनावश्यक खड़े वाहन हटेंगे
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि कस्बे से अनावश्यक खड़े वाहन हटेंगे

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
default featured image

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में सड़क पर अब बेतरतीब लगे वाहन नजर नहीं आएंगे। पुलिस प्रशासन ऐसे बेतरतीब खड़े चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को यात्रा शुरू होने से पूर्व शहर से दूर हटाने की योजना पर कार्य कर रहा है। जिससे आगामी यात्रा सुगमता से चल सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अगस्त्यमुनि में व्यापारियों के साथ बैठक कर यात्रा को सुगम बनाने हेतु चर्चा की।
थाना प्रभारी सदानन्द पोखरियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में व्यापारियों ने अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में यात्राकाल में अक्सर जाम लगने की शिकायत की। जिस पर थाना प्रभारी ने व्यापारियों को अवगत कराया कि पुलिस प्रशासन इस सम्बन्ध में होमवर्क कर रहा है। बाजार से अनावश्यक खड़ी गाड़ियों को बाजार से हटाया जायेगा। इसके लिए उचित जगह तलाशी जा रही है। चार पहिया वाहनों के लिए खेल मैदान भी एक विकल्प है। जबकि दो पहिया वाहनों के लिए इण्टर कालेज के समीप अस्थाई पार्किंग बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया है। कहा कि बाजार में यातायात सुगम होने से व्यापारियों को भी लाभ होगा और जनता को जाम से भी छुटकारा मिल जायेगा। कहा कि पुलिस प्रशासन जहां सड़क के दोनों ओर लम्बे समय से खड़े वाहनों को हटाने जा रहा है वहीं व्यापारी भी अपना सामान नाली के अन्दर ही रखें तथा पैदल चलने वालों को दुर्घटना से बचाने में सहयोग करें। थाना प्रभारी ने बताया कि ब्रांच रूटों पर चलने वाले टैक्सी मैक्सी वाहनों के लिए भी निर्धारित प्वाइंट पर एक ही वाहन खड़ा करने के लिए यूनियन से वार्ता की गई है। वहीं व्यापारियों द्वारा थाना प्रभारी से यात्रा से पूर्व बाजार की सड़कों के सुदृड़ीकरण करने हेतु सम्बन्धित विभाग से भी वार्ता करने का अनुरोध किया। इससे पूर्व व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी सदानन्द पोखरियाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, जिला महामंत्री मोहन रौतेला, बलदीप कण्डारी, उत्तमराज नेगी, उमेश काण्डपाल, मो.उस्मान सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी पुलिस ने 16 लाख के मोबाइल किए बरामद
Next: नकल विरोधी कानून के समर्थन में भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.