Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ बाजार में जाम ने बढ़ाई मुश्किल
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ बाजार में जाम ने बढ़ाई मुश्किल

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। नगर में स्थित बहुमंजिला पार्किंग का संचालन व्यवस्थित न होने के चलते बाजार में प्रतिदिन जाम लग रहा है। जिससे आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाजार में वाहनों के अनियोजित खड़े होने से लोगों को परेशानियां हो रही है। शनिवार को भी लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा।
केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना में वर्ष 2016 में ऊखीमठ नगर में बहुमंजिला पार्किंग के लिए 3 करोड़ 31 लाख स्वीकृत हुए थे। जिसका निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा 2017 में शुरू करके जनवरी 2021 में पूरा किया गया। जिसका संचालन जुलाई 2022 में नगर पंचायत द्वारा शुरू किया गया है। 50 छोटे वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग में छह माह बीतने के बावजूद भी नगर पंचायत 10 से अधिक वाहन तक पार्क नहीं करवा पा रही है। वहीं दूसरी ओर ऊखीमठ बाजार में खड़े आढ़े तिरछे वाहनों से प्रतिदिन जाम लग रहा है। जिससे बाज़ार में आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की अपील भी की गयी थी लेकिन सख्ती न होने के चलते लोग पार्किंग के बजाए सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा करना उचित समझ रहे हैं। प्रतिदिन जाम की समस्या के बावजूद भी प्रशासन पार्किंग में वाहनों को खड़ा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने बताया कि प्रतिदिन जाम की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। इस सम्बंध में कई बार नगर पंचायत को अवगत किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। ईओ नगर पंचायत मोहन सिंह बनोला का कहना है कि हम कई बार पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की लोगों से अपील कर चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा। एसओ ऊखीमठ राजीव चौहान का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक
Next: भारत की संस्कृति, प्रकृति व पर्यावरण के रुप में मीडिया की भूमिका अहम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.