Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्ज़ाधारी बिट्टू कर्नाटक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्ज़ाधारी बिट्टू कर्नाटक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 23/02/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा विकास खण्ड भैसियाछाना के सरस्वती शिशु मंदिर बाड़ेछीना में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक/कर्मचारियों तथा छात्रों का स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये श्री कर्नाटक ने शिक्षक/कर्मचारियों को अंगवस्त्र तथा मेधावी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र /छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं मेडल से सम्मानित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर और विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन कर छात्रों ने अपने गुरूओं तथा माता-पिता के गौरव को बढाया है। विद्यार्थियों ने इस सफलता को अर्जित करने में कडी मेहनत की है और लगन,कठोर परिश्रम तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से उन्हें सफलता प्राप्त की जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों में लक्ष्य प्राप्ति के लिये स्वयं पर विश्वास होना भी जरूरी है। लक्ष्य प्राप्ति और सफलता के लिये निरन्तर मेहनत और एकाग्रता आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों तथा छात्रों को प्रोत्साहित करने उनके मनोबल को बढाने के लिए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा गत वर्ष से जो सम्मान समारोह की मुहिम चलाई गई है वह अपने आप में एक अनोखा प्रयोग है। इस तरह के कार्यक्रम किसी भी सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा कभी भी आयोजित नहीं किये गये। उन्होंने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार व्यक्त करते हुये उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में हाईस्कूल की परीक्षा में 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले गौरव तिवारी, गीतांशु सुयाल, ईशान जोशी, मिताली बिष्ट, निशा गोस्वामी, सिमरन आर्या, तेजस्विता भट्ट तथा हाईस्कूल में 60% से अधिक अंक लाने वाले गोकुल भट्ट, हर्षित आर्या, मोहित जड़ौत, सौरव बनौला, सौरव सिंह, अन्जलि गैलाकोटी, ईशा जड़ौत, निशा आर्या आदि को सम्मानित किया गया। इण्टरमीडिएट में 75% से ऊपर अंक लाने वाली गरिमा बिष्ट तथा लता सुयाल सहित 60% से अधिक अंक लाने वाले अमित बगडवाल आदि को तथा स्टेट लेवल के खिलाड़ी नमन सुप्याल एवं प्रियंश सिंह को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्दन सिंह गैलाकोटी, आचार्य मोहन चन्द्र जोशी, बची सिंह सुयाल, परमेश्वरी दत्त जोशी, जगदीश सिंह सुयाल सहित अन्य स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, रोहित शैली, अशोक सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चित्रा कश्यप द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 फरवरी
Next: प्रदेश में नर्स व एएनएम की होगी नियमित नियुक्ति: डॉ. रावत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.