Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
rns featured image new

जम्मू  (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में धोखाधड़ी के लिए 13 अस्पतालों के पैनल से निलंबित कर दिया है और 17 अन्य पर भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि 2022 में फर्जी गतिविधियों में शामिल अस्पतालों पर 1.77 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एसएचए द्वारा अब तक वसूल की जा चुकी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिन अस्पतालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, उनमें इब्न सिना अस्पताल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और निलंबित, क्वालिटी केयर अस्पताल पर 6.64 लाख रुपए, नारायणा अस्पताल पर 54.62 लाख रुपए का जुर्माना लगा, इसबी अस्पताल के पैनल को निलंबित और वसीम मेमोरियल अस्पताल को पैनल से निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा चनापोरा (श्रीनगर) के फ्लोरेंस अस्पताल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, शादाब अस्पताल पर 22 लाख रुपए का जुर्माना, मोहम्मदिया अस्पताल पर 6 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया, सोनवार (श्रीनगर) के किडनी अस्पताल पर 18.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस अस्पताल को पिछले साल फरवरी में पैनल से निलंबन का भी सामना करना पड़ा था।
केडी आई क्लिनिक अस्पताल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना और पैनल से निलंबन, एएससीओएमएस पर जम्मू में 2.66 लाख रुपए जुर्माना, जबकि अल-नूर अस्पताल, मिडसिटी अस्पताल और साउथ सिटी नर्सिंग होम को पिछले साल सितंबर में पैनल से निलंबन का सामना करना पड़ा था।
सेंटर फॉर आई केयर अस्पताल पर 1.64 रुपए जुर्माना और पिछले साल दिसंबर में पैनल से निलंबन। श्रीनगर के नूरा अस्पताल पर 5.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, बाबा नायक अस्पताल पर 69,000 रुपए का जुर्माना, रक्षा किडनी अस्पताल पर 20 लाख रुपए जुर्माना और नेशनल हॉस्पिटल जम्मू को पैनल से निलंबित कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में 6 घंटे बिजली गुल, पानी सप्लाई भी लड़खड़ाई
Next: अग्निपथ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, आईटीआई पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.