Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिसंबर अंत तक प्रदेश के सभी ब्लॉक में 5जी सेवा मिलेगी
  • देहरादून

दिसंबर अंत तक प्रदेश के सभी ब्लॉक में 5जी सेवा मिलेगी

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के सभी ब्लॉक में इस साल के अंत तक 5 जी इंटरनेट सेवा मिलने की उम्मीद है। सरकार इसके लिए पहले ही राइट टू वे पॉलिसी में बदलाव कर चुकी है। साथ ही 5 जी सेवाओं का लाभ लेने के लिए विभागों के स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। आईटीडीए की ओर से मंगलवार को 5 जी सेवाओं के उपयोग को लेकर आईआरडीटी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार के विभागों के साथ ही सभी सर्विस प्रोवाइडर और आईटी स्टॉटअप के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर सचिव आईटी शैलेश बगौली ने कहा कि उत्तराखंड में 5 जी के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पहले ही केद्र सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक राइट टू वे पॉलिसी में जरूरी बदलाव कर चुकी है। सभी डीएम को मोबाइल टॉवर की अनुमति प्राथमिकता पर प्रदान करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 5 जी पर काम कर रही कंपनियों ने इस साल के अंत तक प्रदेश के सभी ब्लॉक में यह सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में करीब 1250 गांव में अब भी 4 जी नेटवर्क नहीं है, यहां भी बीएसएनएल के सहयोग से टॉवर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है। निदेशक आईटीडीए नीतिका खंडेलवाल कहा कि राजकाज में 5 जी सेवा का उपयोग बढ़ाने के लिए आईटीडीए विभिन्न वर्किंग ग्रुप बनाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के लिए पूर्व सीएम को सौंपा ज्ञापन
Next: फर्जी तरीके से जमीन बेचकर 28.30 लाख हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.