Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में 9वीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को निशुल्क किताबें देने की तैयारी
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9वीं से 12वीं तक के सभी बच्चों को निशुल्क किताबें देने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से नवीं से 12 तक के सामान्य और ओबीसी बच्चों को निशुल्क किताबें देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हर ब्लाक से नामों की सूची मांगी जा रही है। रामनगर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि अब तक अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों को निशुल्क किताबें दी जाती हैं। अब सामान्य बच्चों को भी नि:शुल्क किताबें देने की तैयारी की जा रही है। मंत्री के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर स्कूलों में रिक्त पदों को भरे जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसके तहत यदि किसी स्कूल में शिक्षक किन्हीं कारणों से लंबी छुट्टी जाते हैं तो उनकी जगह योग्यता के आधार पर संबंधित का वाक इन इंटरव्यू कर प्रधानाचार्य को नियुक्ति का अधिकार दिया जाएगा। किसी शिक्षक के लंबी छुट्टी में जाने से पढ़ाई प्रभावित न हो सके और उसकी जगह विषय विशेषज्ञ शिक्षक अध्यापन का कार्य कराएंगे। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य लोगों का इंटरव्यू कर सूची तैयार कर ली जाएगी, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें नियुक्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि 190 अटल आदर्श स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 4950 शिक्षकों ने आवेदन किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिन में मेरिट के आधार पर चयन कर रिजल्ट घोषित करें ताकि स्कूल खुलने से पहले नियुक्ति की जा सके। मंत्री के अनुसार प्रदेश में 170 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी हैं। हर ब्लॉक में अटल आदर्श स्कूल बनाए गए हैं। इसके अलावा खेल नीति लागू करने पर पूरा जोर है। इस नीति में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल पाने वाले उम्रदराज खिलाडिय़ों को पेंशन देने सहित अन्य प्रावधान किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 जून
Next: बैंक अधिकारी बनकर रुपये ठगी करने वाला एक व्यक्ति आया अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.