Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 908 ग्राम चरस के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
  • बागेश्वर

908 ग्राम चरस के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/05/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। नशामुक्त बागेश्वर बनाने की मुहिम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसओजी व पुलिस की टीम ने 908 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी व बैजनाथ थाना पुलिस मंगलवार की शाम गश्त कर रही थी। कमोडिया बैंड ग्वालदम रोड डंगोली बाजार के आगे चेकिंग के दौरान पैदल आ रहे तीन व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर पूछताछ की गई। उसमें से एक ने अपना नाम 29 वर्षीय जगदीश सिंह बिष्ट उर्फ जैक पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट, निवासी-ग्राम सिमखेत थाना बैजनाथ बताया। उसके कब्जे से 266 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 41 वर्षीय रविंद्र नाथ पुत्र पन नाथ गोस्वामी निवासी गंगोली बताया। उसके पास से 318 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम 58 वर्षीय हरीश नाथ पुत्र केशर नाथ निवासी ग्राम छटिया थाना बैजनाथ बताया। उसके कब्जे से 324 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने बताया कि तीनों के पास से 908 ग्राम चरस मिली है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम इस चरस को छोटे-छोटे टुकड़ों में जगह जगह बेच देते हैं। तीनों आरोपियों पर थाना बैजनाथ में आईपीसी की धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई व एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह, आरक्षी रमेश सिंह, भुवन बोरा, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से 40 लाख ठगी में दो साल से फरार तांत्रिक गिरफ्तार
Next: मारपीट की घटना के एक वर्ष बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.