Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 8 दिन बाद काम पर लौटे एआरटीओ कर्मी
  • देहरादून

8 दिन बाद काम पर लौटे एआरटीओ कर्मी

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। पदों में कटौती के विरोध में 16 नवंबर से कार्य बहिष्कार पर चल रहे एआरटीओ कर्मी 8 दिन बाद काम पर लौटे। बुधवार को लंबित पड़े कार्य को निपटाने में परिवहन कर्मी व्यस्त रहे। 70 वाहनों की फिटनेस और करीब 80 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।
हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आठ दिन बाद पसरा सन्नाटा दूर हुआ। शासन स्तर से मांगों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर परिवहन कर्मी बुधवार को काम पर लौट आए। परिवहन कर्मियों के काम पर लौटने से एआरटीओ के चक्कर काट रहे लोगों को राहत मिली। कार्यालय में फिर से कार्य सुचारु होने से रौनक रही। परिवहन कर्मी भी कार्य बहिष्कार के चलते लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने में मशगूल रहे। परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिला सचिव जनवीर रावत ने बताया कि ऋषिकेश एआरटीओ में बुधवार को 80 लर्निंग लाइसेंस, 70 व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस, 50 स्थायी लाइसेंस का नवीनीकरण आदि कार्य किए गए। हालांकि एआरटीओ कर्मियों की हड़ताल खत्म होने की जानकारी नहीं होने के कारण जरूरी काम से लोग कम ही पहुंचे। एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि विभागीय कार्य सुचारु हो गया है। अब आमजन को दिक्कत नहीं होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर स्वागत
Next: बाइक सवार युवक ने छात्रा को मारी टक्कर, हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.