Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों का पोस्टल बैलेट से होगा मतदान, 3 से 5 फरवरी तक घर-घर जाकर मतदान पार्टियां कराएंगी मतदान
  • अल्मोड़ा

80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों का पोस्टल बैलेट से होगा मतदान, 3 से 5 फरवरी तक घर-घर जाकर मतदान पार्टियां कराएंगी मतदान

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों (अपसेंटी वोटर) का पोस्टल बैलेट से मतदान 03 फरवरी से 05 फरवरी तक घर-घर जाकर मतदान पार्टियों द्वारा कराया जायेगा। मतदान हेतु जिले में कुल 165 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। सभी मतदान पार्टियां 3 फरवरी को प्रातः 8 बजे प्रस्थान करेंगी। उक्त सभी पार्टियां घर-घर जाकर अनुपस्थित मतदाताओं से मतदान कराएंगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी सी एस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि जनपद अल्मोड़ा के 6 विधानसभा क्षेत्र के कुल 629 मतदान केन्द्रों हेतु 373 दिव्यांग मतदाताओं तथा 2989, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं हेतु कुल 165 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। श्री मर्तोलिया ने अवगत कराया कि अपसेंटी वोटर जो 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांगों को निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल मतदान करने की विशेष सुविधा प्रदान की गयी है। उन्होंने अवगत कराया कि मतदान पार्टियां स्थानीय बीएलओ से पहले अपसेंटी मतदाता का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही मतदाता का निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व क्रम संख्या जॉच करेंगे, जॉच के उपरांत ही पोस्टल मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान अधिकारी घोषणा पत्र सत्यापित करेंगे, जिसमें अपना पूरा नाम अवश्य लिखेंगे। मतदान पार्टी एक साथ जायेंगे तथा एक ही साथ प्रवास करेंगे व किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जायेगी। उसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि मत की गोपनीयता बनी रहे। मतदान पार्टियां प्रतिदिन पोस्टल मतदान कराकर लिफाफा सील कर सैक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करायेंगे, सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने आर0ओ0 को उपलब्ध करायेंगे। पोस्टल बेलेट को डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि प्रत्येक अपसेंटी वोटर को पूर्व से ही मतदान हेतु सूचित भी किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Next: निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला के प्रचार अभियान में मतदाताओं से पहाड़ी वीडियो, गाने तथा युवाओं के लिये रैप के माध्यम से की अपील

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.