Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक को आजीवन कारावास
  • पिथौरागढ़

80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी युवक को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 05/07/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।    उत्तराखंड में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया था। घर में खाना खाने के बाद सो रही 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की गई थी। रात के समय घर में चुपचाप घुसकर एक युवक ने महिला के साथ रेप किया था। इस शर्मनाक घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया था।  पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था। 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ रेप करने वाले आरोपी को न्यायालय सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है।
दोषी पर 71 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न देने की दशा में दोषी को पांच वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जाजरदेवल थाने में 8फरवरी 2023 को एक महिला ने तहरीर दी। उनका कहना था कि सात फरवरी को वह रात्रि भोजन के बाद अपनी बुआ को पुराने मकान में सुलाकर आई।

रात साढ़े 12बजे के आसपास गांव की एक महिला (रिश्ते की देवरानी) ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनकी बुआ के घर से चिल्लाने की आवाज आ रही है। वह अपने पति के साथ मौके पर पहुंची तो देखा तो गांव में ही रहने वाला मुकेश सिंह बिष्ट कमरे में घुसा हुआ था और आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
कुछ समय बाद वह मौका पाकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 323, 450, 376(2)(जे)(एम) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मामला न्यायालय में चला। पीड़ित पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी अधिवक्ता प्रमोद पंत और प्रेम भंडारी ने पैरवी की। गुरुवार को विशेष सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीले सुनते हुए अपना फैसला सुनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम आवास के लाभार्थियों को आवंटन पत्र बांटे
Next: संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.