Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में साढ़े आठ लाख पार हुए कोरोना मरीज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में साढ़े आठ लाख पार हुए कोरोना मरीज

RNS INDIA NEWS 12/07/2020
corona

अब तक देश में 22 हजार से ज्यादा ने कोरोना से हारी बाजी

एक दिन में 595 लोगों की हुई संक्रमण से मौत

नई दिल्ली,12 जुलाई (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। देश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर रविवार को भी एक रिकॉर्ड बना। यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में संक्रमितों की संख्या 30 हजार से ज्यादा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक दिन में 33,564 लोग संक्रमित होने के बाद अब देशभर में रविवार शाम पांच बजे तक कोरोना मरीजों का यह आंकडा 8,54,480 हो गया है। जबकि इस एक दिन में अब तक 595 लोगों की मौतें होने के साथ देशभर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22,718 तक पहुंच गई है। तमाम एहतियात बरतने और सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के बाद भी बड़े पैमाने पर लोग संक्रमित हो रहे हैं। देश में फिलहाल 2,93,781 सक्रिय मामले हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं 5,37,599 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या तीन जून को दो लाख से अधिक हुई थी, वहीं इसे तीन लाख तक पहुंचने में दस दिन लगे और इसके भी आठ दिन बाद 21 जून को संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हुई। इसके बाद अगले एक लाख मामले सिर्फ छह दिन में सामने आए और आंकड़े को सात लाख तक पहुंचने में दस दिन का समय लगा।
दुनिया के कुल मामलों का 12 फीसदी भारत में आ रहा सामने
भारत में हर रोज कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले नौ दिनों से भारत में हर रोज 22,000 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से दुनिया के कुल कोरोना संक्रमितों का 12 फीसदी हिस्सा हर रोज भारत में सामने आ रहा है।
भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 27,114 नए मामले दर्ज किए गए। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 2,14,741 रहा। इस तरह भारत में सामने आए संक्रमण के कुल मामले वैश्विक मामलों का 12.6 फीसदी रहे। बताया जा रहा हे कि दैनिक प्रवृत्ति के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में पिछले कुछ दिनों में वैश्विक मामलों का 11 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह प्रवृत्ति 30 जून से बढ़ रही है, जब भारत के कोरोना वायरस के वैश्विक मामलों में भारत की हिस्सेदारी 10.4 फीसदी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान ग्राहक मंडी की शुरुआत की गई उत्तराखंड के इस जिले में
Next: सरकार गिराए बिना नहीं बनेगी सचिन पायलट की बात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.