Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
  • टिहरी

7 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। थाना हिंडोलाखाल और एसओजी की टीम ने मिलकर दो अलग-अलग मामलों में 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत हिंडोलाखाल पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पुत्र कड्डू दास निवासी सिलेती थान हिंडोलाखाल को परचुन की दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। जिसके पास से 5 पेटी 3 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ हिंडोलाखाल पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरे में मामले में पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 2 पेटी के साथ रूकम सिंह पुत्र स्व भवानी सिंह निवासी ग्राम जोग्याणा थाना हिंडोलाखाल को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने में एसआई धनंजय सहित अरविंद रावत, संदीप, राजेश, मुकेश चौधरी आदि पुलिस कर्मियों की भूमिका अहम रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेशमा शाह के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला
Next: हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
  • भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से बनी आत्मनिर्भर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.