Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सात दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स का कुलपति करेंगे आगाज
  • अल्मोड़ा

सात दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स का कुलपति करेंगे आगाज

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
professor bhandari ns ssj university

डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थी शोध की बारीकियों से होंगें रूबरू

अल्मोड़ा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तत्वावधान में इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टेडीज इन एजुकेशन की ओर से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का शिक्षा संकाय सोमवार से सात दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स शुरू कर रहा है। जिसमें कुमाऊं मंडल के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राध्यापक एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी शोध कर रहे प्रशिक्षु शोधार्थी शिरकत करेंगें।
यह जानकारी देते हुए एसएसजे विवि के शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक व पाठ्यक्रम समन्वयक डाॅ संगीता पंवार ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स का शुभारंभ एसएसजे विवि के कुलपति प्रो एनएस भंडारी व संकायाध्यक्ष-विभागाध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो विजया रानी ढ़ौंडियाल संयुक्त रूप से करेंगे। डाॅ संगीता ने बताया कि आॅनलाईन कोर्स के माध्यम से डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों को विशेष तौर पर शिक्षा में आधुनिक माॅडल एवं उपागमों के प्रयोग, प्रतिदर्श एवं प्रतिचयन विधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोर्स का मुख्य उद्देश्य शोध के क्षेत्र में आ रहे नवाचारी परिवर्तनों के बारे में डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों की समस्याओं को विशेषज्ञ फैकल्टी के द्वारा समाधान कर गुणात्मक एवं मात्रात्मक शोधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शोध के प्रकारों, प्रक्रिया, प्राचलिक एवं गैर प्राचलिक प्रविधियों पर विषय विशेषज्ञों की ओर से हर दिन व्याख्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र को एक माॅडरेटर के द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। डाॅ पंवार ने बताया कि कोर्स के लिए कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। कोर्स पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को एससीईआरटी ई-प्रमाण पत्र भी वितरित किये जायेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बनबसा मिलिट्री कैंट के पास तारबाड़ में फंसा गुलदार
Next: तीन लोगों को गलत आचरण के चलते जिला बदर किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.