Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 7 अप्रैल से होंगे गढ़वाल विवि में शिक्षक भर्ती के इंटरव्यू
  • पौड़ी

7 अप्रैल से होंगे गढ़वाल विवि में शिक्षक भर्ती के इंटरव्यू

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जोरों पर हैं। विवि प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग में जुटा हुआ है। फीजिक्स और फीजिक्स एप्लाइड साइंस में स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विवि ने इसके लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आठ पदों पर इंटरव्यू होंगे। जिसके लिए करीब 212 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर प्रेषित कर दिए गए हैं। गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के प्रयासों से विवि में विभिन्न विषयों में गत वर्ष शिक्षकों के करीब 226 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए 7805 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वर्तमान में स्कूल वाइज निर्धारित विषयों के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रथम चरण में विवि ने स्कूल ऑफ साइंस के अंतर्गत आने वाले विषयों की स्क्रीनिंग शुरू की है। जिसमें से फीजिक्स एवं फीजिक्स एप्लाइड साइंस की स्क्रीनिंग हो गई है। इनके लिए करीब 507 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। फीजिक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार, एसोसिएट प्रोफेसर के एक, प्रोफेसर के एक, सीनियर प्रोफेसर के एक व फीजिक्स एप्लाइड साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद के लिए इंटरव्यू की तिथि निर्धारित कर दी गई है। कुल पदों के सापेक्ष 212 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलावा पत्र भेज दिया गया है। इंटरव्यू ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके बाद अन्य विषयों के इंटरव्यू की तिथियां भी घोषित होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से प्रदेश को मिलेंगे 81 डॉक्टर
Next: हड़ताल के चलते पोस्ट आफिस रहा बंद, लोग मायूस लौटे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.