Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 71 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार
  • चमोली

71 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
17- (3)

सीवर के लिए बनाए गए सोक पिट में छिपाई थी शराब

चमोली। कोविड कर्फ्यू के दौरान नशे के विरुद्ध जनपद पुलिस व राजस्व पुलिस के संयुक्त अभियान में 71 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपित को पकड़ा गया। आरोपित ने यह शराब सीवर के लिए बनाए गए सोक पिट में छिपाई थी। एसओजी के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बरामद शराब की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बताई है। कोविड कर्फ्यू के दौरान शराब की दुकानें भी बंद हैं। इसका फायदा उठाकर शराब तस्कर शहर से लेकर कस्बों तक शराब पहुंचा रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया व पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान को भी अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिली, जिस पर उन्होंने पुलिस व राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। घाट विकासखंड के सुंग गांव से आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू और इससे पहले भी अंग्रेजी शराब की तस्करी की जानकारी मिल रही थी। हालांकि, जब राजस्व पुलिस व एसओजी टीम ने छापा मारा तो आरोपित के घर की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। इस पर राजस्व पुलिस की टीम के सदस्यों को आरोपित के घर के पास सीवर के लिए बने पिट का ढक्कन सीमेंट और बजरी से पक्का न होने पर शक हुआ और इसे खोल कर देखा गया तो शराब की बरामदगी हो गई। वहां 71 पेटी सोलमेट व्हिस्की बरामद की गई। पटवारी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपित इस सोक पिट का इस्तेमाल शराब छुपाने के लिए करता था, जबकि इसके बगल में ही दूसरा पिट बनाकर उसमें सीवर जाता था। पुलिस व प्रशासन की टीम ने राजस्व क्षेत्र फरखेत के ग्राम-सुंग निवासी विशाल बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक एसओजी मनोज नेगी के अलावा राजस्व उप निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल एसओजी अनिल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंद लोगों की मदद को भी आगे आ रही उत्तराखंड पुलिस
Next: राशिफल 14 मई

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.