Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 68 साल बाद समाल्टा में शाही स्नान करेंगे चालदा महाराज
  • देहरादून

68 साल बाद समाल्टा में शाही स्नान करेंगे चालदा महाराज

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
default featured image

विकासनगर। समाल्टा में चालदा महासू महाराज के 30 और 31 अगस्त होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों इन दिनों जोरों पर चल रही हैं। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को करीब 68 साल के बाद चालदा महाराज समाल्टा गांव में शाही स्नान करेंगे। जागड़ा पर्व में करीब पंद्रह हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान और खत स्याणा अर्जुन सिंह ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले जागड़ा पर्व में हिमाचल प्रदेश, उत्तरकाशी, जौनसार बावर, टिहरी से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। तीस अगस्त को देव पालकी और महाराज के सभी चिह्न मंदिर के आंगन में रखे जाएंगे। इस दिन श्रद्धालु खुले में महाराज के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में करीब पांच हजार देव कारिंदे रात्रि जागरण करेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। तीस अगस्त को जिला पंचायत मधु चौहान की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जाएगा। 31 अगस्त को दोपहर एक बजे चालदा महाराज को गांव के समीप गेहलाणी स्रोत पर शाही स्नान के लिए ले जाया जाएगा। शाही स्नान के बाद सायं चार बजे महाराज मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे। 31 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए चकराता विधायक प्रीतम सिंह की ओर से भंडारा आयोजित किया जाएगा। जबकि एक सितंबर को स्थानीय समाज सेवी अमित जोशी की ओर से भंडारा दिया जाएगा। बताया कि तीन दिन के पर्व के लिए मंदिर समिति की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील प्रशासन को सूचना भेज दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षद बोले, कूड़े से निजात मिलने तक चलेगा आंदोलन
Next: केंद्र और गुजरात सरकार पर लगाया महिलाओं को अपमानित करने का आरोप

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.