Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला
  • अल्मोड़ा

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला

RNS INDIA NEWS 02/12/2021
default featured image

अल्मोड़ा।  चनौदा न्याय पंचायत के ग्राम बूंगा में गुलदार ने गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हो हल्ला होने पर गुलदार भाग गया लेकिन इस बीच महिला बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव व इसके आसपास गुलदार के हमले के बाद लोगों में भय फैला हुआ है। उन्होंने वन विभाग के तत्काल गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं घायल महिला को मुआवजा देने को कहा है। जानकारी अनुसार बूंगा निवासी कला देवी 65 पत्नी दान सिंह भाकुनी गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे गांव से लगे वन पंचायत में पीरूल लेने गई थी। जहां पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कला देवी के होहल्ला कर और साहस का परिचय लेकर गुलदार के चंगुल से बचकर अपनी जान बचाई। हो हल्ला होने पर आसपास की महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को राजकीय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले गए। जहां डॉ. दीपिका रानी और प्रभारी फार्मेसिस्ट गोपाल गिरी गोस्वामी ने उसको प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. दीपिका रानी ने बताया है कि महिला के दोनों कानों में 4 से अधिक गहरे घाव हैं। जांच और उपचार के लिए हायर सेंटर जिला अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर किया जा रहा है। इधर ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए पिंजरा लगाने की मांग की है। कहा है कि 1 माह के अंतर्गत गुलदार ने उनके दर्जनों मवेशियों को निवाला बना दिया है। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने की मांग भी की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी
Next: नववधू से दहेज की मांग, मारपीट कर दिया तीन तलाक

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.