Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • 6 अक्टूबर को शादी रचाएंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा
  • मनोरंजन

6 अक्टूबर को शादी रचाएंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

बॉलीवुड सितारों की शादी का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। काफी समय से अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी से जुड़ी खबरें आ रही हैं। ये दोनों जल्द अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं। उनकी शादी भव्य तरीके से होगी। अब इस कपल की शादी की तारीख सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि ये दोनों अगले महीने 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, अली और ऋचा की शादी का कार्यक्रम तय हो गया है। खबरों की मानें तो शादी से जुड़े रस्म सितंबर के अंत में शुरू हो जाएंगे। प्री-वेडिंग सेरेमनी 2 अक्टूबर तक दिल्ली में चलेगी। ऐसी चर्चा है कि प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद मुंबई में 6 अक्टूबर को दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। फिर 7 अक्टूबर को मुंबई में ही कपल का रिसेप्शन होगा।
अली और ऋचा की पहली मुलाकात 2017 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले दोनों 2020 में शादी रचाने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण यह टल गई। इसके बाद दोनों ही कुछ मुश्किल दौर से भी गुजरे। जून, 2020 में अली की मां का लखनऊ में निधन हो गया था। इसके बाद दोनों ने सबकुछ सामान्य होने तक के लिए अपनी शादी को टाल दिया था।
अली के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ब्रिटिश अमेरिकी फिल्म डेथ ऑन द नाइल और हॉलीवुड फिल्म कंधार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वह मिर्जापुर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। उन्हें फुकरे 3 में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ ऋचा, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट को भी देखा जाएगा। ऋचा फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है में नजर आएंगी। उनका नाम संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरा मंडी से भी जुड़ा है।
इस साल ना सिर्फ ऋचा-अली शादी करने वाले हैं, बल्कि कई अन्य जोडिय़ां भी अपने रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए तैयार हैं। इसमें मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ की जोड़ी शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यो यो हनी सिंह ने नए एल्बम हनी 3.0 के साथ की वापसी
Next: एक्ट्रेस अहसास चन्ना की खूबसूरती बना देगी आपको दीवाना

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.