Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 5 हजार रूपये के लिए दोस्त ने की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या
  • हरिद्वार

5 हजार रूपये के लिए दोस्त ने की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मात्र 5000 रुपए के उधारी के लिए दोस्त ने ही अंकित की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त सामान को बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि 13 जून की रात्रि सिडकुल थाना पुलिस को लेबर चौक सिडकुल से एक युवक का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त अंकित निवासी नौगांव सादात अमरोहा के रूप में हुई थी जो कि सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। मामले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवक की हत्या का खुलासा करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसमें पुलिस तभी से हत्यारोपियो की सुरागकसी के लिए प्रयास में जुटी थी। इस दौरान थाना पुलिस को एक कामयाबी मिली जिसमें सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दिखाई दिया जिससे पूछताछ की गई तो पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती पूछताछ की तो उसने सारा मामला पुलिस के सामने खोल कर रख दिया। उसने जो पुलिस को बताया यह सब हैरान कर देने वाली बात है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक अंकित उसका दोस्त था और उसने उसे 5000 उधार दिए हुए थे। उसने बताया वह उसके पैसे वापस नहीं दे रहा था और रोजाना आजकल-आजकल कर उसे टालता आ रहा था। 13 जून की रात्रि भी पैसे को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई जिसमें उसने अंकित की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे का नाम सुनील मिश्रा निवासी गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और टी शर्ट भी बरामद कर ली है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल, एसएसआई शहजाद अली, उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान, एसओजी हरिद्वार हेड कांस्टेबल सुन्दरलाल, वसीम, सिडकुल थाने के कांस्टेबल सुनील तोमर, अरविंद कुमार, कर्म सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राजपथ का नाम बदलकर रखेगी ये नया नाम
Next: जियो के 6 साल पूरे : 100 गुना बढ़ी डाटा की खपत, 5 जी लॉन्च के बाद 2 गुना और बढ़ने की उम्मीद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.