Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांच साल से आन्दोलनकारियों की अनदेखी कर रही सरकार, जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति तक जारी रहेगा आन्दोलन
  • अल्मोड़ा

पांच साल से आन्दोलनकारियों की अनदेखी कर रही सरकार, जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति तक जारी रहेगा आन्दोलन

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर स्पष्ट रूप से भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार नगरपालिका को देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में धरना दिया।
इस अवसर पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पांच साल से सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले अल्मोड़ा की जनता जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार पांच साल से आन्दोलनकारियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के द्वारा प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा के बाद भी सरकार द्वारा केवल प्राधिकरण को स्थगित करने का शासनादेश जारी किया गया है जो मात्र जनता को भ्रमित करने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्राधिकरण स्थगन के शासनादेश से आज जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार को शासनादेश में ये स्पष्ट करना चाहिए था कि प्राधिकरण को समाप्त किया गया है या केवल स्थगित किया गया है। श्री जोशी ने कहा कि आज उन लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो अपने भवन का निर्माण करना चाहते हैं। धरने में सभी वक्ताओं ने एकस्वर में सरकार से स्पष्ट मांग की है कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत पूरी तरह समाप्त करे तथा भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी समस्त अधिकार नगरपालिका को वापस दे। श्री जोशी ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार इस जनविरोधी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, चन्द्रकान्त जोशी, हर्ष कनवाल, ललित मोहन पन्त, एम०सी०काण्डपाल, राजेन्द्र रावत, आनन्दी वर्मा, राजू गिरी, ए०एस०बगडवाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनन्द सिंह ऐरी, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, सुनयना मेहरा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश को स्मार्ट बनाने का प्लान तैयार, मांगे जाएंगे सुझाव
Next: सविता के शानदार प्रदर्शन से महिला हॉकी विश्वकप में भारत ने दर्ज की पहली जीत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.