Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास
  • ऊधम सिंह नगर

पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पांच साल की एक बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को झाड़ियों में ले गया। बच्ची के चीखने और रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मोदी मैदान से आगे ढिल्लो फार्म के पास झाड़ियों से लगभग पांच साल की बच्ची की रोने और चीखने की आवाज आ रही थी। इसके बाद पास में ही निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर और लोग मौके पर पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची के साथ झाड़ियों में पाया गया। लोग उसे पकड़ पाते, उससे पहले ही आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बच्ची कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। किसी को नहीं पता कि बच्ची कौन है और कहां की रहने वाली है। लोगों ने बच्ची को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने बाजपुर रोड स्थित भाजपा के नवनिर्वाचित जिला कार्यालय का किया शुभारंभ
Next: सेवा इंटरनेशनल ने आयोजित की व्यवसाय विकास कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.