Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • कुकर्म के बाद 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या
  • सोलन

कुकर्म के बाद 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 10/06/2021
rns featured image new

सोलन(बद्दी)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के साथ- साथ क्राईम सिटी बद्दी में एक और निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आया है। मानवता के शर्मसार करने के साथ-साथ इस दिल दहला देने वाले इस मामले में एक 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

मासूम का शव उसकी झुग्गी से 250 मीटर दूर बोरे में बरामद हुआ। जिसकी गला घोंटकर निर्मम हत्या की गई है। बीती 8 जून को बच्चे की मां द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुटी थी। जिसके बाद पुलिस को बोरे में से बच्चे का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है और रिपोर्ट में कुकर्म की भी सही पुष्टि होगी। जिला पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है ताकि अहम सुराग जुटाए जा सकें।जानकारी के अनुसार उर्मिला पत्नी राज कुमार निवसी बरेली यूपी जो कि झाड़माजरी के दवा उद्योग सर्वोत्तम केयर में काम करती है ने बताया कि जब वह 8 जून को डयूटी से वापिस आई तो उसका 4 साल का बेटा लवकुश कमरे में नहीं था। उसने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला, जिस पर उसने बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले दिन जांच में जुटी पुलिस को उर्मिला की झुगी से 250 मीटर दूर बोरे में 4 साल के मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मासूम की गला घोंटकर हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंक दिया गया। पुलिस को कुकर्म का भी शक है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी। बहरहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 व 302 के तहत मामला दर्ज करके हुक्म सिंह (22) पुत्र सतपाल सिंह निवासी बरेली यूपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है और जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म और मौत के असली कारणों की पुष्टि होगी। बहरहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी में कार सवार हरियाणवी मॉडल समेत दो लोग गिरफ्तार
Next: राशिफल 11 जून

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.