Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 455 अधिकारी कर्मचारियों को दिया त्रिस्तरीय चुनाव का प्रशिक्षण
  • रुद्रप्रयाग

455 अधिकारी कर्मचारियों को दिया त्रिस्तरीय चुनाव का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 07/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की सफलता के लिए सोमवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा हॉल में प्रथम पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित सामान्य प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्मिक निर्वाचन की सभी विधाओं की जानकारी अच्छी तरह प्राप्त कर लें। मास्टर ट्रेनर मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट एवं द्वितीय मास्टर ट्रेनर मनोज बिष्ट द्वारा निर्वाचन से जानकारी एवं प्रक्रियात्मक दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को बताया। प्रशिक्षण सत्र में कुल 459 कार्मिकों में से 455 अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। प्रशिक्षण में मतपेटी संचालन, मतपत्र लेखा, पीठासीन डायरी, टेंडर वोट अभिकर्ताओं की नियुक्ति, पोलिंग बूथ की व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया, मतदाता पर्ची सहित कई जरूरी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारी कर्मचारियों के सवाल-जवाब और शंकाओं का समाधान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए बिना किसी तनाव के निर्वाचन संबंधी कार्यों का सफल निष्पादन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा अंत में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उपस्थित कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, मतपेटी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट एवं सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने तीन लापता नाबालिगों को बरामद किया
Next: राशिफल 08 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.