Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 45 असोरटेड गन के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

45 असोरटेड गन के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
default featured image

कस्टम विभाग की एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर  कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 गन के साथ 2 भारतीयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम जगजीत सिंह और जसविंदर कौर हैं. दोनों पति पत्नी हैं. ये दोनों 10 जुलाई को वियतनाम से भारत वापस लौटे थे. अधिकारियों के मुताबिक एनएसजी ने शुरुआती जांच में कहा है कि हैंड गन्स पूरी तरह फंक्शनल है और .22 कैलिबर की है.
फिलहाल बैलिस्टिक रिपोर्ट का कस्टम को इंतज़ार है, जिसके बाद साफ होगा कि ये हैंड गन्स असली है या नकली. कस्टम विभाग के मुताबिक शुरुआती जांच में एनएसजी का कहना है कि ये पिस्तौल बिल्कुल असली लग रही हैं, जिन्हें अब बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है. जिसकी रिपोर्ट के बाद ही इन गन से स्थिति साफ हो पाएगी.
अधिकारियों ने बताया कि जगजीत सिंह 2 ट्राली बैग में इन असोरटेड गन लेकर आया था, जो उसके भाई मंजीत सिंह ने इसे दिए थे. मंजीत पेरिस से वियतनाम इन्हें बैग देने आया था. इन गनों की कीमत करीब 22 लाख 50 हजार रुपये है. दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वो इससे पहले टर्की से 25 असोरटेड गन पहले भी ला चुके हैं.
कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी बैलिस्टिक रिपोर्ट के बाद ही गन्स की स्थिति साफ हो पाएगी. फि़लहाल कस्टम गिरफ्तार आरोपी जगजीत सिंह के भाई मनजीत की तलाश कर रही है क्योंकि मंजीत के ही पेरिस से लौटने के बाद ये दोनों बैग इन्हें दिये थे. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हथियारों के इस जखीरे से पिक्चर साफ हो पाएगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4141 को बना दिया ‘पापा’, उत्तराखंड पुलिस ने थाने बुलाकर काटा चालान
Next: रिंग रोड पर चाय बागान की 350 बीघा जमीन पर सैकड़ों निर्माण, हाईकोर्ट के आदेश से बढ़ेगी मुश्किलें

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.