Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • सोलन डीसी सहित 43 अधिकारियों के तबादले
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन डीसी सहित 43 अधिकारियों के तबादले

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

सोलन डीसी सहित 43 अधिकारियों के तबादले कृतिका कुलहरी बनी नई डीसी तो जफर इक़बाल बने नए एडीसी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद देर रात सूबे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। आठ जिलों के उपायुक्तों (डीसी) समेत 43 आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए गए। एमडी एनएचएम रहे डॉ. निपुण जिंदल को सूबे के सबसे बड़े जिले कांगड़ा का उपायुक्त बनाया गया है। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक उद्योग के साथ एमडी राज्य औद्योगिक विकास निगम लगाया गया है।
निदेशक महिला एवं बाल विकास रही कृतिका कुलहरी को डीसी सोलन, श्रमायुक्त रहे नीरज कुमार को डीसी लाहौल स्पीति, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन सादिक को डीसी किन्नौर, सचिव पब्लिक सर्विस कमीशन आशुतोष गर्ग को डीसी कुल्लू, निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राम कुमार गौतम को डीसी सिरमौर और डीसी लाहौल स्पीति रहे पंकज राय को उपायुक्त बिलासपुर लगाया गया है। विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान अरिंदम चौधरी मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी के नए उपायुक्त होंगे। डीसी कांगड़ा रहे राकेश कुमार प्रजापति को निदेशक उद्योग के साथ एमडी राज्य औद्योगिक विकास निगम और डीसी बिलासपुर रहे रोहित जमवाल को नया श्रम आयुक्त बनाया गया है।

अमित कश्यप पर्यटन, यूनुस संभालेंगे आबकारी कराधान
कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे विनय सिंह को निदेशक आयुर्वेद और उनकी पत्नी व पर्यटन विकास निगम की एमडी कुमुद सिंह को एमडी कौशल विकास निगम के साथ हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प और हथकरघा निगम का एमडी लगा दिया है। प्रधान सचिव लोक निर्माण शुभाशीष पांडा को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सचिव मुख्यमंत्री देवेश कुमार को सामान्य, सचिवालय प्रशासन के साथ एमडी विद्युत निगम, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर को राज्य परियोजना निदेशक जीरो बजट प्राकृतिक खेती का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

वहीं, एमडी विद्युत निगम रहे अमित कश्यप को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन व एमडी पर्यटन विकास निगम, बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त कैप्टन जेएम पठानिया को एमडी हिमाचल प्रदेश कृषि उद्योग निगम, विशेष सचिव शिक्षा राखिल काहलों को निदेशक महिला एवं बाल विकास, एमडी सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन मानसी सहायक ठाकुर को एमडी सामान उद्योग निगम और आबकारी एवं कराधान आयुक्त रहे रोहन चंद ठाकुर को एमडी हिमाचल प्रदेश वित्त निगम लगाया गया है। डीसी सिरमौर रहे डॉ. राज कृष्ण परूथी को विशेष सचिव कृषि के साथ निदेशक कृषि का अतिरिक्त कार्यभार, सीईओ बीबीएनडीए विनोद कुमार को एमडी हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, निदेशक पर्यटन यूनुस को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, निदेशक हिपा चंद्र प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव कार्मिक के साथ विशेष सचिव जनजाति विकास और आयुक्त विभागीय जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

विशेष सचिव कार्मिक रहे अमरजीत सिंह अब विशेष सचिव वित्त के साथ निदेशक ट्रेजरी अकाउंट्स व लॉटरी का कार्यभार संभालेंगे। उपायुक्त मंडी ऋगवेद मिलिंद ठाकुर को निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज रहे ललित जैन को एमडी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन व निदेशक अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक दिव्यांग सशक्तिकरण विवेक भाटिया को हिपा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। विशेष सचिव ऊर्जा गोपाल चंद को विशेष सचिव उद्योग का अतिरिक्त कार्यभार, डीसी सोलन रहे कल्याण चंद को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति के साथ एमडी हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का जिम्मा सौंपा गया है।

डीसी कुल्लू रही डॉक्टर रिचा वर्मा को सीईओ बीबीएनडीए, निदेशक आयुर्वेद देवेंद्र कुमार रतन को सचिव हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन, डीसी किन्नौर हेमराज बैरवा को एमडी एनएचएम, पावर कारपोरेशन के निदेशक कार्मिक एवं वित्त मनमोहन शर्मा को निदेशक शहरी विकास के साथ सीईओ शिमला स्मार्ट सिटी, एडीसी शिमला अपूर्व देवगन को सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एडीसी चंबा मुकेश रेपसवाल को निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ एमडी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, एडीसी सिरमौर डॉ. प्रियंका वर्मा को पावर कॉरपोरेशन में निदेशक कार्मिक एवं वित्त अतिरिक्त, एडीसी सोलन अनुराग चंद्र को विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान व पीडब्ल्यूडी के साथ निदेशक एस्टेट्स लगा गया है। चाइल्ड केयर लीव से लौटीं आईएएस सोनाक्षी सिंह तोमर को एडीसी सिरमौर, एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल को एडीसी सोलन, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह को एडीसी कुल्लू, एसडीएम सलूनी किरण भड़ाना को एडीसी शिमला और एसडीएम मंडी निवेदिता नेगी को एडीसी चंबा लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 दिन बाद हल्के वाहनों हेतु खुला कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे
Next: विधायक महेश नेगी ने किया रामगंगा नदी पर बन रहे झूला पुल का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.