Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3.53 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

3.53 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद की एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत की 11.78 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ा है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रातः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लोधिया चेक पोस्ट के पास एक युवक अंकुर टम्टा (21 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार टम्टा निवासी-टम्टा मौहल्ला अल्मोड़ा के कब्जे से 11.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस मामले में अन्य संलिप्त की जानकारी ले रही है। बरामद स्मैक की कीमत 3.53 लाख रुपए आंकी गई है। यहाँ एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम से उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट, कांस्टेबल किशोर कुमार, राजेश भट्ट, मो. यामीन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीफ जस्टिस को अपशब्द बोल गए रामगोपाल यादव; विवाद बढ़ने पर पलटे; अब सफाई में कही ये बात
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने रिकवर किए 128 मोबाइल फ़ोन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.