Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तीन किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

तीन किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। एसटीएफ ने ग्राम गिद्धपुरी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो आरोपियों के कब्जे से तीन किलो अफीम बरामद की। आरोपी यूपी के बहेड़ी से अफीम लाकर उत्तराखंड के शहरों में बेचने की फिराक में थे। एक आरोपी के खिलाफ बरेली जिले में डकैती समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार शाम एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस के साथ ग्राम गिद्धपुरी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गिद्धपुरी की ओर से आ रहे बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलने से वे गिर गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तीन किलो अफीम मिली। आरोपियों की पहचान सलीम पुत्र रहमत अली और शेर मोहम्मद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम बहीपुर सठेरी, बहेड़ी जिला बरेली यूपी के रूप में हुई। पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों को लड़ने के लिए नशे का कारोबार करता है। बरामद अफीम की सप्लाई किच्छा, रुद्रपुर और सितारगंज में की जानी थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सलीम लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त है और पहले भी कई बार बड़ी खेप उत्तराखंड पहुंचा चुका है। वर्ष 2015 में उसके खिलाफ बहेड़ी थाने में 40 लाख की डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क में शामिल अन्य पैडलरों की तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई बृजभूषण गुरुरानी, एएसआई प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह, गोविंद बिष्ट, सुरेंद्र सिंह कनवाल, रियाज अख्तर, दुर्गा सिंह पापड़ा, मोहित वर्मा शामिल रहे। स्थानीय पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू और एसआई मनोज कुमार सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत भांसी में युवक के अपहरण की आशंका
Next: पत्रकार से गाली-गलौज पर सिपाही निलंबित

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.