
पिथौरागढ़। हीमू निधि स्वायत्त सोसायटी की ओर से सातशिंलिग में तीन दिवसीय एलईडी बल्ब प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को एलईडी बल्ब तैयार करने की जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा इस तरह के प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में अहम साबित होंगे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही सभी महिलाओं से योजना का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने को कहा। परियोजना के जिला समन्वयक महेश पाल ने कहा योजना के तहत जिले भर की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा प्रत्येक ब्लॉक मे स्वयं सहायता समूहो को माध्यम से दो एलईडी बल्ब निर्माण यूनिटों की स्थापना होनी है। संस्था की अध्यक्षा हेमलता ओली ने कहा प्रशिक्षण में 20 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। देहरादून से आये ट्रेनर राकेश सिह बर्थ्वाल बल्व बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। बसंती खड़ायत ने आरसेटी की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमो की महिलाओं की जानकारी दी।

