Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 38 किलो डोडा पोस्त के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी

38 किलो डोडा पोस्त के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। नशे और मादक पदार्थों के क्रय विक्रय करने वालों की धरपकड़ अभियान में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने 38 किलो डोडा पोस्त के साथ हरियाणा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उनको सूचना मिली की हरियाणा निवासी संदिग्घ नशे के कारोबार को लेकर जिले में आये हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कोतवाली विनोद थपलियाल और खजान सिंह चौहान, प्रभारी एडीटीएफ की टीम ने चेकिंग की कार्यवाही शुरू की। जिसमें साल्ड बैंड के पास बलविन्द्र सिंह पुत्र पालराम उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम करासाहिब थाना और तहसील पिहोबा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा और मेजर सिंह पुत्र सुलखान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम निमनाबाद थाना व तहसील सफींदौ जिला जींद हरियाणा को 38 किग्रा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी में अभियोग पंजीकृत किया गया। बताया कि दोनों अभियुक्तों से माल के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है, जहां से यह लोग इस अवैध डोडा पोस्त को लेकर आ रहे है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि अभियुक्त मेजर सिंह उपरोक्त के खिलाफ थाना छांजली जिला संगरुर पंजाब में पूर्व में वर्ष 2013 में डोडा पोस्त के मामले में अभियोग पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों की आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बरामद माल की कीमत बाजार में एक लाख रुपए आंकी गई है। वहीं एसपी मणिकांत मिश्रा ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली उक्त पुलिस टीमों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में खजान सिंह चौहान, एसआई भगत दास, देवेन्द्र सिंह, कानि प्रशान्त राणा,संजय, विजयपाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मौर्य से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
Next: सितंबर-अक्तूबर तक आएगी कोरोना की तीसरी लहर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.