
देहरादून। बरेली से स्मैक बेचने दून पहुंचे तस्कर को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 37.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जोगीवाला चौकी स्थित बैरियर पर संदिग्ध अजीम हुसैन (29) पुत्र छोटे हुसैन निवासी मजनूपुर, थाना भमोरा, जिला बरेली, यूपी की तलाशी ली गई। इस दौरान स्मैक मिलने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से अन्य नशा तस्करों की जानकारी लेकर उसे न्यायायल में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

