Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर में 30 को उपपा का सम्मेलन
  • चमोली

गोपेश्वर में 30 को उपपा का सम्मेलन

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का जनपद चमोली का जिला सम्मेलन 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में होगा। जिसमे जिले की कार्यकारिणी के गठन के साथ ही उत्तराखंड में वैकल्पिक राजनीति की संभावना पर भी गंभीर चर्चा होगी। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी और प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया सम्मेलन मे़ मौजूद रहेंगे। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी पिछले डेढ़ दशक के राज्य में ज्वलंत समस्याओं के साथ माफियाराज के खिलाफ निरंतर सक्रिय है। जिसके बाद अब राज्य की संघर्षशील, ईमानदार ताकतें तेजी से उपपा के साथ जुड़ रही हैं। पार्टी को विश्वाश है कि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के अनुरूप राज्य को विकसित करने और राज्य की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली राजनीतिक ताकतों, भू माफियाओं से लोहा ले रही उपपा को जनता सचेत रूप से समर्थन देने का मन बना चुकी है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि गोपेश्वर में होने वाले सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव प्रभात ध्यानी, केंद्रीय महामंत्री नरेश नौडियाल पौड़ी, विक्रम सिंह फर्सवान रुद्रप्रयाग, नारायण राम अल्मोड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी के जसवंत सिंह बिष्ट, बी.डी. असनोड़ा गैरसैंण, उपपा के सक्रिय नेता कौस्तुभानंद भट्ट, बसंत सिंह खनि, प्रकाश चंद्र जोशी, उछास के दीपांशु पांडे इस सम्मेलन में रहेंगे। कहा कि अगले कुछ माहों में उपपा पूरे राज्य में पार्टी संगठन को सशक्त कर लेगी और आगामी नगर पालिका चुनावों व संसदीय चुनावों में पूरे दम खम से उतरेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री धाम में अतिक्रमण पर आंदोलन की चेतावनी
Next: मांस मदिरा बिक्री व अश्लील कार्यों पर लगे रोक

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.