Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 3 हजार रूपये के लिए दोस्त की हत्या कर शव जंगल में दफनाया, दोनों आरोपी दोस्त गिरफ्तार
  • देहरादून

3 हजार रूपये के लिए दोस्त की हत्या कर शव जंगल में दफनाया, दोनों आरोपी दोस्त गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने लापता युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने मात्र 3000 रुपये के लिए अपने ही एक दोस्त का गला दबाकर हत्या कर दी और जंगल में उसके शव को दफना दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुमार ने मामले का खुलासा किया। 14 जुलाई को राजपाल कश्यप निवासी कारबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी 9 जुलाई को उसका चचेरा भाई पवन कश्यप घर से कुछ देर में वापस आने को कह कर गया, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं आया। सूचना पर तत्काल पवन कश्यप की कोतवाली पटेल नगर पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पवन की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आने जाने वाले मार्गों में लगे 13 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

दो युवकों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पवन दो लोगों के साथ जाता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंकित और विक्रम सिंह की पहचान की और दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी ने बताया कि 14 जुलाई को पटेल नगर कोतवाली में पवन कश्यप की गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि गुमशुदा पवन के ही दो दोस्त अंकित और विक्रम ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ₹3000 रुपये की लेनदेन विवाद में उन्होंने पवन की हत्या की थी। आरोपियों ने बताया कि पवन को दोनों पहले कारबारी गांव के जंगल के पास ले गए और शराब पिलाई। उसके बाद शराब के नशे में इन लोगों की आपस में कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर पवन का गला घोंट दिया और शव को जंगल में ही दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पवन के शव को कारबारी जंगल के गड्ढे के अंदर से बरामद किया। घटनास्थल के पास से आरोपियों ने जिस लकड़ी से मिट्टी में गड्ढा खोदकर मृतक को दबाया गया था, वह लकड़ी भी बरामद की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिह यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा, उप निरीक्षक सनोज कुमार, उप निरीक्षक दीनदयाल रावत, उप निरीक्षक ज्योति कन्याल, आरक्षी नितिन कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 घंटे में मिले 62 नए मरीज, एक की मौत, 47 हुए स्वस्थ
Next: लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.