Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • दो सूत्रीय मांगों को एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू
  • पिथौरागढ़

दो सूत्रीय मांगों को एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
default featured image

पिथौरागढ़। जनपद में दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा जब तक सरकार उनकी दो सूत्रीय मांग पूरी नहीं कर देती, वे आंदोलन पर डटे रहेंगे। मंगलवार को एनएचएम कर्मी टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। उन्होंने कहा वे लंबे समय से ग्रेड वेतनमान और नौकरी अवधि की समयसीमा 60 वर्ष करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। कहा हरियाणा में एनएचएम कर्मियों को ग्रेड वेतनमान की सुविधा दी जा रही है। जबकि असम में कर्मियों को 60 वर्ष की सेवा का लाभ दिया जा रहा है। इसके विपरीत उत्तराखंड में ऐसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने सरकार से हरियाणा और असम की तर्ज पर एनएचएम कर्मियों को सुविधा देने और एनएचएम में आउटसोर्स प्रकिया को समाप्त करने की मांग की। साथ ही नियुक्त हुए कार्मिकों को एनएचएम में समायोजित करने के भी मांग की।

ये रहे शामिल-  जिलाध्यक्ष चंदन पवार, योगेश पंत, योगेश भट्ट, हिमांशु पांडे, इंद्रभाष्कर पांडे, केएन चौसाली सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक लगाकर किया शुभारम्भ
Next: तीन दिवसीय एलईडी बल्ब प्रशिक्षण शुरू

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.